बासी रोटी खाने से क्या फायदा है क्या नुकसान?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 15:58




बासी रोटी खाने के फायदे

शुगर रहता है कंट्रोल :-

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बासी रोटी का सेवन सबसे ज्यादा लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बासी रोटी खाने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसके लिए रात की बची बासी रोटी को सुबह के नाश्ते में दूध के साथ मिलाकर खाना चाहिए।

पेट की समस्या होती है दूर :-

बासी रोट का सेवन पेट के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। अगर किसी को पेट संबंधित कोई समस्या हो जैसे एसिडिटी (Acidity), कब्ज, तो उसे सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करना चाहिए।

जिम जाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद :-

जिम (Gym) जाने वाले लोगों के लिए बासी रोटी का सेवन ज्यादा लाभदायक साबित होता है। क्योंकि ताजी रोटी की अपेक्षा बासी रोटी ज्यादा पौष्टिक होती है। इसलिए सेहत बनाने वाले लोगों के लिए बासी रोटी फायदेमंद होती है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल :-

अगर किसी को ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की शिकायत हो, तो उसे बासी रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसके लिए सुबह के नाश्ते में ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खानी चाहिए।

शरीर का तापमान रहता है संतुलित :-

गर्मी के मौसम में बासी रोटी का सेवन करने से हाई स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा नहीं रहता है। क्योंकि बासी रोटी शरीर के तापमान को भी संतुलित बनाए रखने में मददगार है। इसके लिए दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करना चाहिए।

शरीर को मिलती है एनर्जी :-

अगर कोई दुबलेपन से परेशान है, तो उसे बासी रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बासी रोटी का सेवन शरीर को एनर्जी देने का काम करता है।

बासी रोटी खाने के नुकसान :-

- रात में बनी रोटी का सेवन सुबह के नाश्ते में किया जा सकता है। लेकिन अगर आप रात की बनी रोटी का सेवन दोपहर या 10-15 घंटे के बाद करते हैं, तो इससे उल्टी (Vomiting) और दस्त की शिकायत हो सकती है।

- अगर रोटी को बने 10-15 घंटे से ज्यादा हो गया है और आप उसका सेवन करते हैं, तो इससे फूड पॉइजनिंग (Food poisoning) की शिकायत हो सकती है।

- जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है, उनको कभी-कभी बासी रोटी खाने की वजह से अपच (Indigestion) की शिकायत हो जाती है।

बासी रोटी का सेवन करने से पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या हो सकती है। जी हां क्योंकि बासी रोटी में बैक्टीरिया काफी तेजी से फैलता है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होते हैं। अगर आप बासी रोटी का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और आपको पाचन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info